Chhattisgarh

जांजगीर में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने किया हथियार जब्त

जांजगीर-चांपा, 18 अगस्त 2026। जांजगीर के रमन नगर नहर पार मेन रोड पर धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तलवारनुमा धारदार हथियार बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस की टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रमन नगर नहर पार मेन रोड के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर खड़ा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेंडन यार्क और CSP कोतवाली योगिताबाली खापर्डे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तत्काल धरपकड़ कर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने रमन नगर नहर पार के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्णा यादव उर्फ नानू यादव, पिता राम चरण यादव, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर-18 रमन नगर, जांजगीर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग तलवारनुमा धारदार हथियार बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी कृष्णा यादव उर्फ नानू यादव के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, तोरन डहरिया और हजारी लाल मेरसा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button