Chhattisgarh

मछली व्यवसायी कल्याण संघ मछली मार्केट दुर्ग द्वारा मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

दुर्ग/ मछली व्यवसायी कल्याण संघ मछली मार्केट दुर्ग में निरंतर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि शशि द्वारिका साहू प्रभारी महिला बाल विकास विभाग नगर पालिका निगम दुर्ग विशेष अतिथि दासू धीवर अध्यक्ष धीवर समाज दुर्ग के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। अतिथि गणों का स्वागत सम्मान एवं आभार मछली व्यवसायी कल्याण संघ के अध्यक्ष कुशल थानसिंह मटियारा के द्वारा किया गया।


ध्वजारोहण कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी भागीरथी मटियारा, टूमन मटियारा, भागवत सपहा, पूर्व एल्डरमैन जगमोहन धीवर, अप्पू मटियारा, किशोर मटियारा, दिलीप धीवर, करन धीवर, पीताम्बर धीवर, कृष्णा धीवर, किशन धीवर, अनिक चौधरी एवं सभी व्यापारी गण सदस्य गण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button