Chhattisgarh

सलोनीकला में छापेमारी, 47 लीटर महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 अगस्त। भटगांव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सलोनीकला के सबरिया डेरा में छापेमारी कर एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 47 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 9,400 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सबरिया डेरा सलोनीकला निवासी बनाऊ गोड अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना के आधार पर भटगांव पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बनाऊ गोड (32), पिता लालजी गोड, निवासी सबरिया डेरा सलोनीकला, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 47 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि बलिराम निराला, प्रउनि नवीन ठाकुर, प्रधान आरक्षक श्रवण बरिहा, आरक्षक भूपेंद्र साहू, अश्वनी डड़सेना, प्रत्येन बर्मन, राजेंद्र चंद्रा, महिला आरक्षक रीना बघेल, मोहन कुमारी सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button