Chhattisgarh
स्वतंत्रता दिवस पर शारदा चौक में रमेश पैगवार करेंगे ध्वजारोहण

जांजगीर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जांजगीर के शारदा चौक में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 7:30 बजे जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रमेश पैगवार ध्वजारोहण करेंगे।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही नागरिकों से भी उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता करने की अपील की गई है।
Follow Us




