Madhyapradesh

‘आई लव यू भाभी’, एक तरफा इश्क में फंदे से झूल गया 20 साल छोटा देवर, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी जान…

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक तरफा प्यार में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पेशे से फोटोग्राफर था और अपनी उम्र में 20 साल बड़ी भाभी से एक तरफा प्यार करता था। उसने मरने से पहले लिखा एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने भाभी से प्रेम का जिक्र किया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त करते हुए मृतक के शव का पीएम कराया है। साथ ही मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घर में फंदे पर लटका मिला मोंटी दरअसल, घटना गिरवाई थाना क्षेत्र की है जहां सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाला 22 साल का मोंटी मोरे का शव घर पर बरामद हुआ था। लेकिन उसने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा तब हुआ जब उसकी बहन पल्लवी कमरे में पहुंची और मोंटी को फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में मृतक मोंटी के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ।

20 साल बड़ी भाभी के इश्क में दी जान मोंटी ने सुसाइड नोट में बताया कि रिश्ते की भाभी जिसकी उम्र 42 साल है, वह उससे एकतरफा प्रेम करता था। सुसाइड नोट में उसने प्रेम संबंध में असफल रहने और भाभी को न पा सकने की बात का जिक्र किया है। मौके से मिले नोट की शुरुआत ‘सॉरी’ लिखकर की गई है। इसमें मोंटी ने लिखा है- ‘मम्मी, दीदी मैं आप सबको छोड़कर जा रहा हूं। मुझे माफ कर देना। इसकी वजह सिर्फ भाभी है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसके बिना नहीं रह सकता। वह मुझे नहीं मिली, इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। भाभी को बता देना कि मैं उससे बहुत प्यार करता था और हमेशा करता रहूंगा। मैं उसी के प्यार में मर रहा हूं। उसे बता देना कि अब मैं इस दुनिया में नहीं हूं, लेकिन मेरे कारण उसे कोई कुछ मत कहना।’

भाभी को लिखा ‘मेरी जान’ और ‘आई लव यू’ मोंटी ने सुसाइड नोट में भाभी का मोबाइल नंबर भी लिखा है। साथ ही ‘मेरी जान’ और ‘आई लव यू’ जैसे शब्द लिखे हैं। नोट के आखिर में उसने लिखा- तुम सबको मैं इतना बुरा लगता था, इसलिए जा रहा हूं। मम्मी, तुम कहती थीं न कि मर जा, तो लो मैं मर रहा हूं। इसके बाद उसने लिखा- भाभी तुमने मुझे नहीं समझा। मेरी मौत की जिम्मेदार तुम हो। मरने के बाद मुझे इंसाफ चाहिए। बाकी सब लोग मुझे माफ कर देना। इश्क में नाकाम हुआ तो कर लिया सुसाइड हेडक्वार्टर CSP रोबिन जैन का कहना है कि मोंटी रिश्ते में भाभी से प्रेम करता था। उसके इनकार करने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button