Chhattisgarh

महापौर पहुंची आनंद बाजार, विस्थापितों के लिये आवश्यक सुविधाएं शीघ्र मुहैया कराने के दिये निर्देश

0.महाराणा प्रताप चैक व घंटाघर रोड से कंबल कपड़ा व्यवसायियों को आनंद बाजार पौनी पसारी के बगल में उपलब्ध कराया गया है स्थान

कोरबा 30 जुलाई 2026 । महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत आज बुधवारी बाजार के सामने नवनिर्मित आनंद बाजार पहुंची, उन्होने अधिकारियों की टीम के साथ समूचे आनंद बाजार परिसर का निरीक्षण किया तथा महाराणा प्रताप चैक के आसपास व घंटाघर रोड से विस्थापित किये गये कम्बल कपड़ा आदि के दुकानदारों के लिये आनंद बाजार परिसर पौनी पसारी स्थल के पीछे उपलब्ध कराये गये स्थान पर आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्रता से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।


यहाॅं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 24 अंतर्गत बुधवारी बाजार के सामने आनंद बाजार का निर्माण कराया जाकर वहाॅं पर 50 से अधिक दुकानें बनाई गई हैं, जिन्हें सड़कों के किनारे विभिन्न व्यवसाय करने वालों को आबंटित किया गया है तथा इन व्यवसायियों द्वारा वहाॅं पर शिफ्टिंग भी की जा रही है। अभी वर्तमान में शहर की व्यवस्थाओं को सुुव्यवस्थित करने व महाराणा प्रताप चैक तथा घंटाघर मार्ग पर सड़क के किनारे कम्बल कपड़ा दुकान सहित अन्य व्यवसाय करने वाले रोड साईट व्यवसायियों को उनके व्यवसाय संचालन हेतु एक सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध कराये जाने के मद्देनजर आनंद बाजार परिसर स्थित पौनी पसारी के बगल में विस्थापित कराया गया है।

आज महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों की टीम के साथ उक्त स्थल का निरीक्षण किया, विस्थापित किये गये व्यवसायियों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को जाना समझा तथा वहाॅं की साफ-सफाई, जल की निकासी, विद्युत व रोशनी व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्रता के साथ सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि शहर की विभिन्न सड़कों के किनारे जमीन पर व्यवसाय करने वाले रोड साईट व्यवसायियों को उनके व्यवसाय संचालन हेतु एक सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध कराया जाए, इसी को ध्यान में रखते हुये निगम के विभिन्न क्षेत्रों में वेंडिंग जोन निर्माण के कार्य किये जा रहे हैं, इसी कड़ी में कोसाबाड़ी में सब्जी फल, स्वल्पाहार व्यवसायियों हेतु वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जाकर इन रोड साईट व्यवसायियों को विस्थापित किया गया है। इसी प्रकार बुधवारी के सामने आनंद बाजार का निर्माण कराया गया है, जहाॅं पर व्यवसायीबंधु सम्मानजनक रूप से अपने व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं।

साफ-सफाई कार्येा का निरीक्षण – इस दौरान महापौर श्रीमती राजपूत ने आनंद बाजार परिसर के साथ-साथ बुधवारी बाजार क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर वहाॅं की साफ-सफाई व्यवस्था व संपादित किये जा रहे सफाई कार्यो का सघन निरीक्षण किया। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि साफ-सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लायें, नियमित रूप से सफाई कार्य किये जाएं तथा सफाई के दौरान उत्सर्जित कचरे का तुरंत उठाव व परिवहन कर कचरे को निर्धारित स्थानों पर ले जाया जाए।


इस मौके पर वार्ड पार्षद पंकज देवंागन, एल्डरमेन दीपक यादव, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, करन पाण्डेय, प्रिंस सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण तथा व्यवसायीबंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button