खरोरा में धीवर समाज का प्रथम महाअधिवेशन संपन्न

रायपुर/ छत्तीसगढ़ धीवर (ढीमर) समाज खरोरा-खौली परिक्षेत्र द्वारा पहली बार भव्य महाअधिवेशन का आयोजन खरोरा में किया गया। समाज के पंजीयन क्रमांक 6149 के तहत आयोजित इस ऐतिहासिक अधिवेशन में क्षेत्र सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित करना, सामाजिक एकता को मजबूत बनाना और समाज के प्रतिभावान एवं सक्रिय पदाधिकारियों का सम्मान करना रहा।

खरोरा में आयोजित इस महाअधिवेशन में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं और विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खरोरा-खौली परिक्षेत्र के अध्यक्ष सोहन धीवर ने की। उनके नेतृत्व में पहली बार इस तरह के विशाल अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसे समाज के लोगों ने ऐतिहासिक पहल बताया।

अधिवेशन के दौरान समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और विकास के लक्ष्यों को बेहतर ढंग से प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को पुष्पहार, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को मंच पर आमंत्रित कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सम्मानित पदाधिकारियों का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

महाअधिवेशन को सफल बनाने में खरोरा-खौली परिछेत्र के अध्यक्ष सोहन धीवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, श्रीमती चंदकांति वर्मा पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार धीवर, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ लखन धीवर, कोषाध्यक्ष पावन धीवर एवं युवा प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी पुरुषोत्तम धीवर सहित समाज के अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।






