Chhattisgarh

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव पहुंचे रमेश पैगवार के निवास, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जांजगीर। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री T. S. Singh Deo के जांजगीर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार के निवास पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, ढोल-ताशों, पुष्पमालाओं और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर रमेश पैगवार ने टी.एस. सिंहदेव का शाल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनका सम्मान किया।

भेंट-मुलाकात के दौरान टी.एस. सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना तथा जिले में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों और संगठनात्मक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, अकलतरा विधायक Raghavendra Singh, सेवादल जिला अध्यक्ष देव कुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला समूह की सदस्याएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

Related Articles

Back to top button