Chhattisgarh

CG News : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के छिपा गए 3 IED और भारी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. बारसूर थाना क्षेत्र में तोड़मा गांव के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन आईईडी बरामद किया गया है. इस दौरान छिपाकर रखे गए विस्फोटक, हथियार से जुड़ा सामान, नक्सली वर्दी और साहित्य भी बरामद किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, जंगलों में अभी भी नक्सलियों के छिपाए गए आईईडी, आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में पैसे की तलाशी के लिए जवानों की टीम लगातार जंगलों में सर्च अभियान चला रही है. शनिवार को खुफिया सूचना पर सीआरपीएफ की सीआरपीएफ 195वीं वाहिनी और दंतेवाड़ा पुलिस ने सर्च अभियान चलाया.

सर्चिंग के दौरान आज सुबह जंगल में जवनों को संदिग्ध वस्तुएं नजर आई. इसके बाद बीडीएस टीम को बुलाकर जांच की गई. दो प्रेशर कुकर IED और एक पाइप बम बरामद हुए. तीनों को मौके पर सुरक्षित ढंग से निष्क्रिय कर दिया गया.

नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए बड़ी मात्रा में विस्फोटक, हथियार संबंधी सामग्री, वायरलेस सेट, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी और साहित्य भी बरामद किया गया. ऑपरेशन पूरा होने के बाद बेस कैंप में सभी जवान सुरक्षित लौट आए.

Related Articles

Back to top button