Chhattisgarh

कोरबा: कंप्यूटर ऑपरेटर के घर चल रहा था चंगाई सभा, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ सभा को बंद कराया, बल्कि चंगाई सभा के आयोजक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है और भारी संख्या में ग्रामीणों व संगठन के पदाधिकारियों का थाने में जमावड़ा लगा हुआ है।

क्या है पूरा मामला ? जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के डूमरकछार गांव में आज सुबह करीब 8 बजे एक घर में बड़े पैमाने पर चंगाई सभा (प्रार्थना सभा) का आयोजन किया जा रहा था। इसकी भनक जैसे ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी, वे भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और चल रही प्रार्थना को बीच में ही बंद करा दिया।

कंप्यूटर ऑपरेटर के घर चल रहा था चंगाई सभा बताया जा रहा है कि यह अवैध चंगाई सभा बिजली विभाग के एक कंप्यूटर ऑपरेटर के घर पर आयोजित की जा रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस घर में पिछले काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और करीब 2 महीने पहले भी इसकी लिखित शिकायत की गई थी।

पुलिस की हिरासत में मुख्य आयोजक हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 और पाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने चंगाई सभा कराने वाले मुख्य आयोजक को हिरासत में ले लिया है और उसे पाली थाने लाया गया है।

सख्त कार्रवाई करने की मांग इधर, घटना के विरोध में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण भी पाली थाने पहुंच चुके हैं। संगठन द्वारा आयोजक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button