Chhattisgarh

न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन

0.कॉमर्स में संभम मलानी ने 94.8% और साइंस में माया सोनी ने 93.6% अंक हासिल किए

कोरबा। रामपुर स्थित न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों ने बेहतर परिणाम दर्ज कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

कॉमर्स संकाय में संभम मलानी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विज्ञान संकाय में माया सोनी ने 93.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कॉमर्स एवं विज्ञान संकाय के 5-5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 31 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय के चेयरमैन किशोर कुमार साहू ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं निदेशक दिलीप कुमार साहू ने कहा कि यह सफलता निरंतर प्रयास, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।

प्राचार्य डी.एस. राव ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों की समर्पित मेहनत ही इस उत्कृष्ट परिणाम का आधार है। उप-प्राचार्य कीर्ति हरिट ने भी विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

अकादमिक डीन रितेश राय, हेडमास्टर जगजीत सिंह भट्टी सहित समस्त शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button