जांजगीर-चांपा में भाजपा का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाने की तैयारी, कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिले भर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम और व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आयोजन की रूपरेखा समझाई और प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने कहा कि स्थापना दिवस को सुनियोजित और प्रभावी तरीके से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिससे पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचे।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला संगठन सह प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, गुलाब सिंह चंदेल, अमर सुलतानिया, प्रशांत सिंह, सत्यलता मिरि, रेखा गढ़वाल, रजनी साहू, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, संतोष लहरें, नंद चौधरी, नंदनी राजवाड़े, धनंजय सिंह, पंकज अग्रवाल, विकास शर्मा, राम खूबवानी, रवि पाण्डेय, संतोषी दुबे, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, हितेश यादव, आकाश सिंह, संतोषी सिंह, नरेंद्र कौशिक, शिवचमन सिंह, संतोष थवाईत और सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटें।




