Chhattisgarh

देवराज सिंह चंदेल बने युवा कांग्रेस के जिला महासचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के तहत जांजगीर-चाम्पा जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इस सूची में प्रमुख रूप से देवराज सिंह चंदेल को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया एवं सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अनुमति से जिला अध्यक्ष इंजीनियर पंकज शुक्ला द्वारा की गई है।

सामाजिक कार्यों और जनसेवा का मिला प्रतिफल देवराज सिंह चंदेल वर्तमान में वार्ड नंबर 19 से पार्षद के रूप में जनसेवा कर रहे हैं। वे लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी गहरी पैठ है। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जिला कार्यकारिणी में यह अहम पद दिया है।बधाइयों का लगा तांताजिला महासचिव मनोनीत होने पर देवराज सिंह चंदेल ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और युवाओं के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों, वार्डवासियों और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button