Chhattisgarh

जागृति महिला मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन उत्सव

डीएसबी प्रोजेक्ट ढेलवाडीह में जागृति महिला मंडल द्वारा होली मिलन उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगों के इस पावन पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाते हुए आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।

उत्सव के दौरान महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी होकर नृत्य और गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय हो उठा। साथ ही, स्वादिष्ट व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।

जागृति महिला मंडल की इस पहल की सभी ने सराहना की और ऐसे आयोजनों को स inमाज में एकता व सकारात्मकता बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और उत्साह के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button