Chhattisgarh

जांजगीर चांपा: घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नैला पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 27 फरवरी 2026। चौकी नैला पुलिस ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी श्यामकार्तिक पटेल उर्फ ठिरीं पटेल (35 वर्ष), निवासी ग्राम हाथीटिकरा, चौकी नैला, ने 25 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे पीड़िता के घर पहुंचकर दरवाजे पर लात मारते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी जबरन घर के अंदर घुस गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही नैला पुलिस ने अपराध क्रमांक 157/26 के तहत धारा 333, 296, 351(3) और 115(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर आज शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, आरक्षक संतोष प्रधान, राजू साहू सहित पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button