Chhattisgarh

Balco Hospital में नई फार्मेसी का शुभारंभ, मरीजों को एक ही परिसर में मिलेगी सस्ती दवा

कोरबा। बालको मेडिकल सेंटर द्वारा बालको अस्पताल परिसर में नई फार्मेसी (औषधि भंडार) का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा का उद्घाटन भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार तथा बालको मेडिकल सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अधिकारी विवेक सिंहा सहित कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नई फार्मेसी की शुरुआत का उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही स्थान पर आवश्यक दवाइयाँ आसानी से उपलब्ध कराना है। अब मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल परिसर में ही सामान्य एवं विशेष उपचार में उपयोग होने वाली दवाइयाँ रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगी, जिससे इलाज का खर्च कम होगा और समय पर दवा मिल सकेगी।

इस अवसर पर बालको के सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कंपनी सामुदायिक स्वास्थ्य विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी जनहित में ऐसी पहल जारी रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button