दीपका में सीआईएसएफ परेड ग्राउंड पर भव्य मिलेट्स मेले का आयोजन

कोरबा,08 फरवरी 2026।
कोरबा जिले के दीपका स्थित Central Industrial Security Force (सीआईएसएफ) परेड ग्राउंड में शनिवार को उप महानिरीक्षक निर्विकार के कुशल नेतृत्व में एक भव्य मिलेट्स मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले में मिलेट्स से निर्मित विविध पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जो आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
मेले में गेवरा, दीपका एवं कोरबा क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए मिलेट्स से बने व्यंजनों का स्वाद लिया तथा इनके पोषण संबंधी लाभों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं अन्य विशिष्टजनों ने भी मिलेट्स से बने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा और मिलेट्स के नियमित सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सीआईएसएफ के जवानों एवं South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर Harish Duhan, सीएमडी, एसईसीएल; Premchand Patel विधायक कटघोरा; A. K. Tyagi महाप्रबंधक गेवरा; S. K. Mishra महाप्रबंधक दीपका; Rajendra Singh Rajput नगरपालिका अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।




