प्रशांति वृद्धाश्रम में गणतंत्र दिवस, बुजुर्गों ने तिरंगे को दी सलामी

कोरबा,29 जनवरी 2026। प्रशांति वृद्धाश्रम में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण किया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।
नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। महिला बुजुर्ग ने भारतीय झण्डा फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। भारतमाता की जय और वंदेमातरम के नारे बुलंद किए गए। इसके पूर्व बुजुर्गों ने भारतमाता के छायाचित्र की आरती करते हुए माल्यापर्ण किया। सभी को मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख, प्रशांति वृद्धाश्रम के केअरटेकर बीरू यादव, उर्वशी यादव, विक्की यादव सहित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला संगठन आयुक्त द्वय डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी, लीडर राजीव कुमार साहू, संदीप ठाकुर, पलक पटेल आदि की उपस्थिति रही।










