मकर संक्रांति पर राम मंदिर बालको में 121 सुहागिनों का भव्य पूजन, श्रद्धा और परंपरा का अनुपम संगम

कोरबा, 20 जनवरी । मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कोरबा जिले के बालको स्थित राम मंदिर में 121 सुहागिन महिलाओं का भव्य सुहागिन पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिससे मंदिर परिसर भक्ति और संस्कृति के रंग में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का आयोजन आशा तिवारी, किरण शर्मा, रश्मि दुबे, स्मिता शर्मा (कोरबा), निशा द्विवेदी, विनीता तिवारी, अर्चना दीवान, प्रियंका मिश्रा, सौम्या शर्मा, रक्षा तिवारी, निहारिका शुक्ला, श्रद्धा शर्मा, स्वीटी शर्मा एवं अन्य महिलाओं द्वारा किया गया। आयोजकों के कुशल मार्गदर्शन में पूरे विधि-विधान के साथ सुहागिन पूजन संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर साधना शर्मा, अंजू शुक्ला, मंजू तिवारी, इंदु सतेन्द्र दुबे, विनीता त्रिपाठी, अंजली मिश्रा, श्रद्धा विवेक शर्मा, मीना गिरीश शर्मा, मीना शर्मा, निहारिका शुक्ला, नीलम शर्मा, चंद लेखा पांडे (उरगा), ममता तिवारी, ममता शर्मा, सीमा अमित शर्मा, बसंती तिवारी, कावेरी अवस्थी, रूखमणि देवी (बेलसरी), ऊषा पाण्डे, चंद्रावली दुबे, लता तिवारी (कोरबा), सोनल, प्रीति, निधि, बेबी श्वेता, विकास शर्मा, संतोषी राजेन्द्र तिवारी, रोशनी शुक्ला, रश्मि चौबे, चांदनी तिवारी, नीता शुक्ला, अंकिता, सुनीता पांडे, रेखा शर्मा, ऊषा मिश्रा, भारती शर्मा (कोरबा) एवं शीला पाण्डे सहित अनेक महिलाओं का सहयोग सराहनीय रहा।
पूजन के दौरान सुहागिनों ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस भव्य आयोजन ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक आस्था को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।




