Chhattisgarh

आयुर्वेद का चमत्कार -पांच साल से टायफाइड जैसी बीमारी से परेशान सरस्वती कौशिक को आयुर्वेद चिकित्सा से तीन माह में मिला स्वास्थ्य लाभ, तीन वर्ष बाद भी पुरानी परेशानी नहीं लौटी चिकित्सक डॉ.नागेंद्र शर्मा का आभार कहा आयुर्वेद में है चमत्कार

0 आयुर्वेद में है रोग को जड़ से समाप्त करने की कारगर चिकित्सा – डॉ.नागेंद्र शर्मा

कोरबा, 24 नवंबर । आयुर्वेद में आयुर्वेद के औषधीय गुणों को लेकर अनेक कथाओं का वर्णन है। प्राचीन काल में हमारे पूर्वज व ऋषि मुनि जड़ी बूटी एवं औषधियों के प्रयोग से स्वस्थ रहते हुए 100 वर्ष की आयु या उससे भी ज्यादा जीते थे। आज भी इन औषधियों का और आयुर्वेद के सिद्धांतो का अपनी जगह बहुत ही महत्व है जिसके परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक अनुभव कुसमुंडा निवासी सरस्वती कौशिक ने साझा किया है, जो लगभग पांच वर्षों से टायफाइड जैसी बीमारी एवं उससे संबंधित परेशानियों से जूझ रही थीं। अनेक स्थानों पर उपचार कराने के बावजूद उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल पा रही थी। लगातार बुखार जैसी अनुभूति, शरीर में गर्मी और अत्यधिक कमजोरी से वह परेशान थीं। इसी दौरान वह निहारिका रोड स्थित शिव औषधालय पहुंचीं, जहां आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने उनकी नाड़ी, दोष, बलाबल एवं प्रकृति का परीक्षण कर आयुर्वेदिक औषधियों के साथ आवश्यक पथ्य-अपथ्य एवं खानपान संबंधी परामर्श दिया।

सरस्वती कौशिक के अनुसार, लगभग तीन माह तक चिकित्सा एवं बताए गए परहेज का पालन करने के बाद उन्हें अपने स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार महसूस हुआ। उनकी ब्लड रिपोर्ट भी सामान्य आई और लंबे समय से परेशान कर रही स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों से उन्हें राहत मिली।

इस अनुभव की खास बात यह है कि लगभग तीन वर्ष बाद जब सरस्वती कौशिक अपनी एक सहेली के लिए चिकित्सकीय परामर्श लेने डॉ.नागेंद्र शर्मा के पास पहुंचीं, तब उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जानकारी साझा करते हुए अपने रोग की कठिनता के विषय में बताया कि पहले उन्हें हर समय बुखार बुखार लगता रहता था, और उनका शरीर हमेशा गर्म रहता था और बहुत ज्यादा कमजोरी भी लगती थी। पर अब तीन साल हो गये डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा की मात्र तीन माह की चिकित्सा से आयुर्वेद औषधियों के माध्यम से मैं पूरी तरह से स्वस्थ हुं और रोगमुक्त हूं । इस हेतु मैं उनका धन्यवाद देती हूं, आभार व्यक्त करती हूं। और आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति अपना विश्वास जताते हुए कहा कि आयुर्वेद में वास्तव में चमत्कार है।आयुर्वेद के इस चमत्कार को नमन करती हूं। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने कहा की आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति एक सम्पूर्ण चिकित्सा विज्ञान है। जिसमें रोग को जड़ से समाप्त करने की कारगर चिकित्सा है।

आयुर्वेद के “दोषाणाम मल मुक्तिनम” सिद्धांत के अनुसार दोषों को मल, मूत्र , पुरीष के द्वारा बाहर निकालना तथा दोषों की वृद्धि न होने देना के अनुसार चिकित्सा करने का विधान है। टायफाइड संबंधित इस रोग से ग्रसित रोगी पर इसी पद्धति को अपनाया गया और भगवान धनवंतरी की कृपा और आयुर्वेद का चमत्कार है की इतनी अल्पावधि में ऐसे कष्टसाध्य रोग से रोगी को जड़ से मुक्ति मिली ।

Related Articles

Back to top button