National

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल का हिस्सा गिरा, 20-25 पर्यटक बहे, सामने आए ये Video…

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां इंद्रायणी नदी पर बना पुल का आधा हिस्सा ढह गया। जब ब्रिज गिरा, तब उसपर कई लोग मौजूद थे।

इस हादसे में 20-25 पर्यटकों के बहने और 5-6 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। इसे लेकर वीडियो भी सामने आए हैं।

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पुलिस और रेस्क्यू की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

Related Articles

Back to top button