Chhattisgarh

मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा तथा उपाध्यक्ष डॉ लखन लाल धीवर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप

रायपुर 9 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा तथा उपाध्यक्ष डॉ लखन लाल धीवर ने शपथ ग्रहण ली। शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि केदार कश्यप कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने नवनियुक्त अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड का गठन 9 मई 2013 में भाजपा शासन काल में हुआ था। जिसका उद्देश्य मछुआरों के आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

देश में मछली पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ छठवें श्रेणी में है। उसे तीसरे श्रेणी में लाना आपकी जवाबदारी है। कार्यक्रम को मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, उपाध्यक्ष डॉ लखन लाल धीवर, छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रुप नारायण सिन्हा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में डॉ शलीम राज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड, श्रीमती शालिनी राजपूत अध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड, श्रीमती चन्द्रकान्ति वर्मा उपाध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड, डॉ पद्मश्री अजय मंडावी, नारायण सिंह नाग संचालक मछली पालन विभाग, मनोज पैकरा उपसंचालक मछली पालन विभाग, विभागीय अधिकारी तथा सैंकड़ों मत्स्य कृषक उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button