Chhattisgarh

कोरबा नगर पालिका निगम : महापौर की एमआईसी सदस्यों का गठन

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में विभिन्न विभागों के सुचारू संचालन और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा नगर निगम की विभागीय समितियों का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 और राज्य संशोधन अधिनियम 2004 के नियम 37(2) के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं।

महापौर संजु देवी राजपूत ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत विभिन्न विभागों के लिए नौ सदस्यों की नियुक्ति की है, जो संबंधित विभागों के कार्यों की निगरानी और संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे।

गठित एमआईसी सदस्यों की विभागवार सूची :-

1. हितानंद अग्रवाल – लोक कार्य विभाग

2. श्रीमती भानुमति जायसवाल – पर्यावरण विभाग

3. अजय गोंड – संस्कृति एवं पर्यटन विभाग

4. फिरत राम साहू – जल-कार्य विभाग

5. श्रीमती धनकुमारी गर्ग – मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग

6. श्रीमती उर्वशी राठौर – महिला एवं बाल विकास विभाग

7. श्रीमती ममता यादव – गरीबी उन्मूलन विभाग

8. अजय कुमार चंद्रा – अभियंत्रण एवं विद्युत संधारण विभाग

9. श्री सरोज शांडिल्य – उद्यानिकी विभाग।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि ये नियुक्तियां नगर निगम के सुचारू संचालन और नगर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी। उन्होंने सभी विभागीय प्रमुखों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएं, जिससे कोरबा शहर के विकास कार्यों में गति लाई जा सके। नगर निगम द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button