Chhattisgarh

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से बची जान, बाढ़ में फंसे नगर पंचायत अध्यक्ष को मिली नई जिंदगी

रायपुर, 09 सितंबर 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तत्परता और संवेदनशीलता से कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग की बाढ़ में फंसने के बाद जान बच गई। मुख्यमंत्री साय को नाग के वाहन सहित क्षेत्र के महला नाले में अचानक आई बाढ़ में बह जाने की खबर मिली, जिसके बाद उन्हें त्वरित मदद मिली और सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेण्डी से फोन पर नाग का हालचाल जाना और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। स्थानीय पुलिस और बीएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे और जवानों ने रेस्क्यू कर सभी की जान बचाई।

नाग ने मुख्यमंत्री साय को उनकी तत्परता के साथ मदद हेतु रेस्क्यू टीम भेजने के लिए आभार माना। इस घटना से मुख्यमंत्री साय की संवेदनशीलता और तत्परता का पता चलता है।

Related Articles

Back to top button