Weight Loss Tips : इस खास ड्रिंक रोजाना पीने से तेजी से घटेगा वजन, जानिये…

डेस्क। आधुनिक समय में मोटापा आम समस्या बन गई है। लोग बढ़ते वजन को कम करने के लिए नाना प्रकार के उपाय करते हैं। कुछ लोग डायटिंग का सहारा लेते हैं। वहीं, कुछ लोग घंटों एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि, बढ़ते वजन को कम करने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम जरुरी है। विशेषज्ञों की मानें तो कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न करनी चाहिए। वहीं, जंक फ़ूड से परहेज करें। साथ ही रोजाना सुबह और शाम में एक्सरसाइज अवश्य करें। इसके अलावा, बढ़ते वजन को कम करने के लिए रोजाना सुबह में लौकी का जूस पिएं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

कद्दू

लौकी की सब्जी बनाई जाती है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। वहीं, लौकी के छिलकों में मैंगनीज, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी1,2,3,5,6 पाए जाते हैं। विशेषज्ञ बढ़ते वजन को कम करने के लिए लौकी के छिलके का सेवन करने की सलाह देते हैं। साथ ही बदहजमी, पेट में जलन आदि बीमारियों में भी आराम मिलता है।

कैसे करें सेवन

लौकी के छिलके का जूस

लौकी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर से भूख कम लगती है। आसान शब्दों में कहें तो फाइबर रिच फ़ूड के सेवन से बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है। इसके लिए कद्दू के छिलके उतारकर उसे कद्दूकस कर इसे ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसमें अपने स्वाद अनुसार नमक मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से जल्द असर देखने को मिलेगा।