बालोद : जिले में अब तक 5 लाख 31 हजार 563 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

बालोद । बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 164 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 1 लाख 16 हजार 208 किसानों द्वारा कुल 05 लाख 31 हजार 563 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 1164 करोड़ 15 लाख रुपए है। 

उन्होंने बताया कि अब तक 04 लाख 50 हजार 905 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 03 लाख 18 हजार 473 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 13 हजार 90 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5157 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 21 हजार 345 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।