Chhattisgarh

वरिष्ठजनों के संघर्षो के कारण ही भाजपा ने नई ऊंचाईयों को प्राप्त किया – अमर सुल्तानिया

जांजगीर, 07 अगस्त । भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया जी द्वारा शक्ति केन्द्र सिवनी नैला के ग्राम सिवनी-नैला, कन्हाईबंद में वरिष्ठजन नागरिकों का सम्मान कार्यक्रम एवं उनके साथ में भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया जी ने जांजगीर चाम्पा विधानसभा के शक्ति केन्द्र के वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह में अपने उद्बोधन में कहा कि आज वरिष्ठजनों के संघर्ष के कारण ही भाजपा ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। ऐसे वरिष्ठ
कार्यकतो जो देश व पार्टी के सम्मान के लिए अपने व अपने परिवार की परवाह न करते हुए चौबिसो घंटे कार्यरत रहे, भारतीय जनता पार्टी को ऊपर ले जाने में अपना विशेष योगदान दिया। उन वरिष्ठजनों की बदौलत ही उनके त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं। आज देश में जो विकास हो रहा है, हमें गर्व है कि हम इस राजनीतिक पार्टी के विचार धारा से
जुड़कर राष्ट्र के पुनः निर्माण में अपनी योगदान देते है। सिवनी नैला शक्ति केन्द्र ग्राम के सिवनी नैला, कन्हाईबंद के सनत पाण्डेय, रामप्रसाद राठौर (बड़े दाऊ), राधे मिश्रा, समेलाल रत्नाकर, रामसिंह चौहान, भैरव प्रसाद राठौर, गीता कुमार राठौर, श्यामलाल पटेल, शिवनाथ कश्यप, वरिष्ठजनों का साल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेन्द्र पाण्डेय जी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन साकेत तिवारी एव
कृष्ण कुमार राठौर जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर में सनत पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, मुकेश भोपालपुरिया, साकेत तिवारी, कृष्ण कुमार राठौर, अरूण राठौर सरपंच, उमेश राठौर, रामेश्वर पटेल, अंगेश्वर
राठौर, कार्तिकेश्वर पाण्डेय, पतिराम करियारे, उमेश राठौर, विश्वनाथ यादव, रघुवंशमणी, चित्रभान राठौर, रामसिंग चौहान, योगेश राठौर, रामप्यारी राठौर, रामगोपाल धीर, संजय पाण्डेय, डॉ संतोष धीवर, रमेश राठौर, रामेश्वर पटेल, प्रनोराम धीवर, सुरेश मिश्रा, सनत
पटेल, उमेश राठौर, रामकुमार तिवारी, चन्द्रमणी राठौर, विश्वनाथ यादव, संजय पाण्डेय, रामधन राठौर सहित शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button