Big Breaking Accident : पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, मची चीख-पुकार…..

अशोकनगर, 30 मार्च । MP के अशोकनगर में बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में 3 लोग घायल हुए है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भेजवा दिया गया हैं। बताया जा रहा है कि, ये भीषण हादसा कृषि उपज मंडी के पास हुआ है। इस घटना के बाद ब्रिज पर लंबा जामलग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और मार्ग को खाली कराया।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन तेज रफ्तार से एचडीएफसी चौराहे की ओर से बस स्टैंड की ओर जा रही थी। तभी रेलवे ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी की रेलिंग तोड़कर स्कॉर्पियो ब्रिज के नीचे जा गिरी। घटना की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने तीनों घायल विशाल प्रजापति, पुष्पेंद्र लोधी संजय बालू चालक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button