“हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का हुआ शुभारंभ, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला ने निकाली पदयात्रा

जांजगीर, 26 जनवरी । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन पर आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर संपूर्ण भारत में राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश लेकर कांग्रेस जन हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के लिए घर घर दस्तक देने के लिए निकल पड़े हैं। अभियान में केंद्र सरकार की नाकामियों और छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के प्रथम दिवस नगर के हृदय स्थल कचहरी चौक से लिंक रोड तक चली।
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के शुभारंभ अवसर पर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन माननीय चंद्रदेव प्रसाद राय जी, यात्रा के प्रभारी द्वय दिनेश शर्मा, रामबिलास राठौर, नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, देवेश सिंह, नीता थवाइत, जिला प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्दीकी, शिशिर द्विवेदी, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ब्यास कश्यप, आभास बोस, हरदेव टंडन, बजरंग शर्मा, पंचराम यादव, महारथी बघेल, उत्तम पाटले, सुरेन्द्र भार्गव, सभापति सीमा शर्मा, रामखिलावन राठौर, किशोर साव, अनिल राठौर, हीरा उपाध्याय, परमेश्वर निर्मले, अजय निर्मलकर, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, कमल काका, महेश्वर लदेर, सत्यप्रकाश मुन्ना सिंह, निखिल राठौर, संतोष यादव, गुड्डू पठान सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।