उत्तर-पूर्व हवा: 24 घंटे बाद तेजी से लुढ़केगा रात का पारा

[ad_1]
सीहोरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पिछले दो दिन से अंचल में बादलों का डेरा है। ऐसे में रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है जबकि दिन का तापमान 1 डिग्री तक लुढ़का है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 24 घंटे बाद तेजी से तापमान में गिरावट आएगी। इन दिनों हवा का रुख उत्तर-पूर्व से बना हुआ है। इसलिए तेजी से ठंड अपना असर दिखाएगी। बुधवार को सुबह से ही हवा का रुख उत्तर-पूर्व रहा। इसके कारण हल्के बादल छाए। आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसके कारण अगले दो-तीन दिन इसी तरह ठंड बनी रहेगी। इसके साथ ही ईरान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है।
ऐसे में कुछ दिन तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा। हालांकि 25 नवंबर से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह से तेज ठंड की शुरुआत हो सकती है। बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा।
Source link