दशहरा मैदान में धान से भरी ट्रॉली पलटी: ट्रैक्टर मोड़ते वक्त हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं; इन दिनों हो रही धान की बंपर आवक

[ad_1]

रायसेन9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार शाम को रायसेन के दशहरा मैदान में धान से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे किसान की पूरी धान मैदान में फेल गई वह तो गनीमत रही थी इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है धान को तुलाई लिए ले जा रहे किसान ने जैसे ही ट्रैक्टर को मोड़ा उसी समय अचानक पहिया गड्ढे में फस गया। जिससे ट्रॉली पलट गई।

2 दिनों की छुट्टी के बाद आज मंडी में धान की अत्यधिक आवक हुई है कि दशहरा मैदान से लेकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक में धान के ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े हो गए हैं। हालात यह है कि रायसेन भोपाल विदिशा होशंगाबाद के गांवों से किसान धान बेचने के लिए रायसेन मंडी आ रहे है।

यहां व्यापारियों द्वारा किसानों की धान अच्छे रेट में खरीदी की जा रही है। जिस कारण दूर-दूर से किसान अपनी धान की उपज लेकर रायसेन मंडी में पहुंच रहे हैं। पर अधिक आवक होने के कारण मंडी परिसर छोटा पड़ने लगा है। जिस कारण इन धान की ट्रॉलियों को शहर के दशहरे मैदान में मंडी प्रशासन द्वारा शिफ्ट किया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button