टाइगर पर पत्थर फेंकने से एक्ट्रेस रवीना टंडन नाराज: शेयर किया VIDEO; वन विहार की डायरेक्टर बोलीं- ऐसे बदनाम करना गलत

[ad_1]

भोपाल5 घंटे पहले

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में टाइगर को पत्थर मारने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका VIDEO शेयर किया। इसमें वन विहार के मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े किए हैं। एक्ट्रेस ने लिखा- ये बदमाश, बाघों पर पथराव करते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। हालांकि, वन विहार मैनेजमेंट ने इस मामले में पहले से जांच किए जाने का दावा किया है।

रवीना मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में घूमने आती रहती हैं। इसी साल जून में वे बेटी के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व आई थीं। इससे पहले पति, बेटी के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भी घूमने आई थीं। वन विहार का जो VIDEO एक्ट्रेस ने शेयर किया है, उसमें कुछ युवक केज की जाली भी हिलाते दिख रहे हैं।

वन विहार की डायरेक्टर पद्मा प्रिया बालाकृष्ण ने कहा, वीडियो में कोई चिल्ला रहा है कि पत्थर मत मारो, इसकी सत्यता की पूरी जांच होगी। परेशान करने वाले 2 युवक एक साल के लिए प्रतिबंधित रहेंगे। उनके फोटो गेट पर लगा दिए गए हैं। जांच कमेटी भी बनाई गई है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से भी जवाब मांगा गया है। एक दिन में ऐसे मामले में वन विहार को बदनाम करना गलत है। हमेशा यहां पूरी तरह सतर्क निगरानी होती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने वन विहार नेशनल पार्क में बाघों पर पत्थर फेंके जाने पर नाराजगी जताई है। एक्ट्रेस ने लिखा- बाघों के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। ये फुटेज वीडियो के हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने वन विहार नेशनल पार्क में बाघों पर पत्थर फेंके जाने पर नाराजगी जताई है। एक्ट्रेस ने लिखा- बाघों के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। ये फुटेज वीडियो के हैं।

ये लिखा रवीना ने…

रवीना टंडन ने लिखा- ‘पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है। हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं, पत्थर फेंकते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं। ‘

वन विभाग का रीट्वीट
एक्ट्रेस रवीना के ट्वीट पर वन विहार मैनेजमेंट भी हरकत में आया है। मैनेजमेंट ने रवीना को रीट्वीट करते हुए लिखा- वन विहार मैनेजमेंट पहले से ही इस घटना की जांच कर रहा है। बदमाशों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। संरक्षित जानवरों के खिलाफ ऐसी कोई भी कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय है।

एनीमल लवर हैं रवीना
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन एनीमल लवर हैं। वो अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर जानवरों को निहारने पहुंच जाती हैं। इसी साल जून में एक्ट्रेस अपनी बेटी राशा थडानी के साथ मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंची थीं। यहां उन्होंने बैतूल के एक छोटे से गांव धपाड़ा के रिजॉर्ट में 5 दिन बिताए। इस दौरान रवीना ने बहुत करीब से बाघ को देखा और फोटोशूट भी किया। रवीना, राशा के साथ पास के आदिवासी गांव भी पहुंची​।​​​​​ थीं। रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में ‘पत्थर के फूल’ से की थी।

रवीना टंडन इसी साल जून में अपनी बेटी राशा के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंची थीं। दोनों यहां पांच दिन रुकी थीं। रवीना के सोशल मीडिया पर 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

रवीना टंडन इसी साल जून में अपनी बेटी राशा के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंची थीं। दोनों यहां पांच दिन रुकी थीं। रवीना के सोशल मीडिया पर 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

रवीना टंडन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में घूमने के दौरान बैतूल के एक छोटे से गांव धपाड़ा के रिजॉर्ट में रुकी थीं। यहां उन्होंने 5 दिन बिताए थे।

रवीना टंडन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में घूमने के दौरान बैतूल के एक छोटे से गांव धपाड़ा के रिजॉर्ट में रुकी थीं। यहां उन्होंने 5 दिन बिताए थे।

इंदौर से आई सिंहनी गंगा
वन विहार नेशनल पार्क में इंदौर से आई गंगा को सिंह बाड़े के पास वाले बाड़े में छोड़ा गया है। इससे पहले इसे 14 दिन क्वारैंटाइन किया गया था। मैनेजमेंट का कहना है कि गंगा चिड़ियाघर में पैदा हुई, इसलिए यह इंसानों को देखकर आक्रामक नहीं हो रही है। यही कारण है कि इसे वन विहार में पहले से मौजूद मादा सिंह नंदी और सिंह सत्या के नजदीक के बाड़े में छोड़ा है। ये पहला मौका है, जब बाहर से आए किसी वन्य प्राणी को इतनी जल्दी बाड़े में छोड़ा गया है।

फिलहाल वन विहार में 3 सिंह हैं, जिनमें 2 मादा सिंह और एक नर शामिल है। सत्या और नंदी एक ही मां की संतान हैं। इनकी ब्रीडिंग में अनुवांशिक बीमारियों का खतरा है। वन विहार मैनेजमेंट का मानना है कि मादा सिंह गंगा और नर सिंह सत्या से इनका कुनबा बढ़ेगा। वहीं नंदी के लिए अब भी नर सिंह की तलाश की जा रही है। इसके लिए भी केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को पत्र लिखा है।

दो सिंह जाएंगे इंदौर जू से बाहर
इंदौर चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम सिंह ने बताया कि वे बिलासपुर चिड़ियाघर से सिंह का एक जोड़ा लेकर आए थे। एक नर सिंह हरियाणा चिड़ियाघर से लाए थे। हरियाणा से आए सिंह से 2015 से अब तक 16 सिंह पैदा हो चुके हैं। अब एक-एक नर सिंह कर्नाटक और हरियाणा भेजे जा रहे हैं।

वन विहार मैनेजमेंट के मुताबिक इंदौर में ग्रुप में रहने के कारण गंगा क्वारैंटाइन में अकेले रहने पर नाराज दिखाई देने लगी थी। केयर टेकर को देखकर उछलकर सामने आती थी। बाद में वह गुर्राने लगी। उसके बदल रहे इस व्यवहार को देखकर क्वारैंटाइन पीरियड 21 दिन की बजाय सिर्फ 14 दिन में ही खत्म करना पड़ा।

ये भी पढ़िए…

सतपुड़ा में की थी KGF-2 मूवी की सक्सेस एंजॉय

बेटी राशा के साथ रवीना टंडन।

बेटी राशा के साथ रवीना टंडन।

रवीना टंडन मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में अक्सर आती रहती हैं। इसी साल जून में उन्होंने बेटी राशा के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 5 दिन जंगल सफारी की थी। ‘अंखियों से गोली मारे’ गर्ल KGF-2 मूवी के सक्सेस को इंजॉय कर रही थीं। उन्होंने खूबसूरत जंगल के टूर की फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। रवीना टंडन ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1991 में ‘पत्थर के फूल’ से की थी। सोशल मीडिया पर उनके 70 लाख फॉलोअर्स हैं। पूरी खबर पढ़िए

रवीना टंडन ने बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बिताई छुटि्टया

उमरिया जिले के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में एक साल पहले रवीना टंडन पति और बेटी के साथ आई थीं। उन्होंने इसके फोटो और वीडियो भी शेयर किए थे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहले भी दुनियाभर के जाने-माने लोगों के पर्यटन का प्रमुख केंद्र रहा है।

कैमरे के आगे अपनी अदायगी का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन करीब एक साल पहले वे परिवार के साथ बांधवगढ़ नेशनल पार्क में अपनी छुटि्टयां मनाने आई थीं। इस दौरान उन्होंने एक बाघ का वीडियो भी शूट कर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहले भी दुनियाभर के जाने-माने लोगों के पर्यटन का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां पर्यटन के दौरान मगधी रेंज में विविध प्रकार के वन्यप्राणी और ताला रेंज में घने जंगल देखकर लोगों को अच्छा लगता है। पूरी खबर पढ़िए

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन से पहले अभिनेत्री कंगना रनौत, अभिनेता रणदीप हुड्डा सहित कई फिल्मी कलाकार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सफारी का आनंद ले चुके हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार रणदीप हुड्डा पोस्ट डालते रहते हैं। यहां की खूबसूरत वादियों को लेकर कमेंट करते हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button