जयस नेता पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज: शादी का झांसा देकर जयस नेता कमलेश्वर डोडियार ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज करवाई शिकायत

[ad_1]

रतलाम18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सैलाना और बाजना के आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय जयस नेता कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ बलात्कार का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। आदिवासी नेता कमलेश्वर पर 29 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ चार वर्ष तक बलात्कार करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कमलेश्वर ने उसे शादी करने का वादा कर उसके साथ 4 वर्षों तक दुष्कर्म किया और इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। पीड़ित युवती ने न्यायालय के समक्ष अपने बयान भी दर्ज कराए है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय बलात्कार पीडीता ने पुलिस अधीक्षक को इस सम्बन्ध में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाने पर कमलेश्वर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया की कमलेश्वर ने दिसम्बर 2018 से जुलाई 2022 के बीच उसके साथ कई बार शारिरीक सम्बन्ध बनाए। इसी दौरान युवती के परिजनों ने युवती की शादी किसी अन्य स्थान पर करने का प्रयास किया। यह जानकारी मिलने पर कमलेश्वर ने युवती के परिजनों के पास अपने रिश्ते की बात चलाई। इस पर युवती के परिजनों ने कमलेश्वर से सगाई करना तय भी किया था,लेकिन इसी बीच कमलेश्वर ने युवती के फोटो वायरल कर दिए। कमलेश्वर ने पीडीता से विवाह करने से इंकार कर दिया और युवती को जानसे मारने की धमकिया भी दी।कमलेश्वर द्वारा धोखा दिए जाने से परेशान युवती ने अपने भाईयों के साथ महिला थाने पर पंहुच कर आरोपी कमलेश्वर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button