ABVP ने मनाई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती: स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की विजयी और रनरअप रही छात्राओं का किया सम्मान

[ad_1]
रायसेन37 मिनट पहले
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई जयंती मनाई। लक्ष्मीबाई ने 1857 की क्रांति में अपना अमूल्य योगदान दिया। नारी शक्ति की परिभाषा सम्पूर्ण विश्व के सामने स्थापित की। अभाविप का यह मंचीय कार्यक्रम रायसेन जिले की नारी शक्ति को समर्पित रहा।
कार्यक्रम में जिले का नाम को गौरवान्वित करने वाली जिला, स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की विजयी और रनर अप रही। समस्त छात्राओं का सम्मान किया गया। मंच का संचालन पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सलोनी भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ABVP के कार्यकर्त्ता राकेश शर्मा उपस्थित रहे।
जिसमें विदिशा विभाग संयोजक शुभम उपाध्याय ने बताया है। कि नारी शक्ति का इस राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका है। नारी शक्ति ही देश की दशा और दिशा बदलने वाली है। इस कार्यक्रम में विदिशा विभाग सयोजक शुभम उपाध्याय, प्रान्त जनजातीय सह प्रमुख राजा आदिवासी, प्रान्त कार्यकरणी सदस्य संजना धाकड़, सलोनी भदौरिया मुस्कान राठौर मौजूद थे।
Source link