कलेक्टर ने कृषि उपज मंड़ी का किया निरीक्षण: किसानों एवं व्यापारियों की समस्याओं के निरकारण संबंध में ली बैठक

[ad_1]

दतिया8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दतिया कलेक्टर संजय कुमार ने शुक्रवार शाम कृषि उपज मंड़ी का आकस्मिक निरीक्षण कर धान एवं मूंगफली बेचने आए किसानों से चर्चा कर कर मंडी में व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का भी सुना।

कलेक्टर संजय कुमार ने कृषि उपज मंडी के निरीक्षण के दौरान धान की फसल बेचन आए किसानों ने बताया कि धान के दौरान प्रति क्विंटल पर 1 किलो अतिरिक्त धान ली जा रही है। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए मड़ी व्यापारियों एवं कृषकों की संयुक्त बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि मंडी बोर्ड के निर्देशों के आधार पर किसानों की उपज खरीदे। इस बात का ध्यान रखें कि किसानों के हितों का संरक्षण हो। बैठक में उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। किसान खुश रहेगा तो समाज का हर वर्ग खुश रहेगा तथा व्यापार, व्यवसाय भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि धर्मकांटो की भी जांच नाप-तौल विभाग के द्वारा कराई जाए। बैठक में किसानों के साथ व्यापारियों के हितों तथा उन्हें असुविधा न हो इस पर भी चर्चा की गई। इस दौरान मंडी में आने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों के कारण आवागमन अवरोध न हो। इस पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने बताया कि धान बाहुल जिले होने के कारण जिले की मंडियों में धान की आवक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से शुरू हो गई है। अभी प्रतिदिन 2500 से 3000 क्विंटल धान मंडी में आ रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button