एक्वाडक्ट पुल के नीचे मिली घायल युवती: अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, पुल पर एक्टिवा खड़ी मिली, कूदने की जताई आशंका

[ad_1]

बड़वाह14 मिनट पहले

बड़वाह के पास एक्वाडक्ट पुल के नीचे गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे स्थानीय लोगों को युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। जिसकी सूचना मोरटक्का पुलिस को दी। मोरटक्का पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवती को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सनावद की रहने वाली वैष्णवी उम्र 20 साल पिता अंतिम राठौड की स्कूटी पुल पर ही खड़ी थी। इससे सम्भवना जताई जा रही है की उसने नर्मदा में छलांग लगा दी होगी।

मोरटक्का चौकी प्रभारी राजेन्द्र सायदे ने बताया की मोरटक्का पुल के नीचे किसी लड़की के घायल अवस्था में होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वैष्णवी अचेत थी लेकिन उसकी सांसे चल रही थी। तुरंत स्थानीय लोगो की सहायता से उसे बड़वाह के सिविल अस्पताल लेकर आए। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुरोध पर मृतका वैष्णवी के शव का पोस्टमार्टम हेतु सनावद शासकीय अस्पताल में किया जाएगा। शुक्रवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इधर घटना से स्तब्ध वैष्णवी के भाई और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मोरटक्का चौकी प्रभारी ने बताया की वैष्णवी के इस कदम के पीछे क्या कारण रहे इसकी जांच की जाएगी।

कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर डाली थी पोस्ट

घटना के कुछ घंटो पहले ही इंस्टाग्राम पर डाली थी कई रील्स-इस घटना के बाद जहाँ परिजनों को सम्भालना मुश्किल हो रहा था।तो वही मित्र एवं परिचितो में भी शोक की लहर छाई हुई थी।उनके अनुसार वैष्णवी इंदौर के इंजीनियरिंग कालेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है। वह बेहद खुशमिजाज और सहयोगी स्वभाव की लड़की थी। घटना के कुछ घंटो पहले भी वैष्णवी ने अपने एकाउंट पर कई रील्स पोस्ट की थी। जिसमें वह काफी खुश भी नजर आ रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button