ग्राहकों के अभद्र व्यवहार से राशन दुकान संचालक परेशान: बुरहानपुर कलेक्ट्रेट शिकायत करने पहुंचे, दो-दो बार थंब लगवाने के कारण आ रही दिक्कत

[ad_1]
![]()
बुरहानपुर (म.प्र.)19 मिनट पहले
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ग्राहकों को दो योजनाओं में दो बार अंगूठा लगाकर राशन देना पड़ रहा है। इससे राशन दुकान संचालक परेशान हैं। राशन दुकानों पर हर रोज ग्राहक और दुकानदारों के बीच विवाद की स्थिति बनती रहती है। इसे लेकर बुधवार दोपहर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के राशन दुकान संचालक शिकायल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने खाद्य अधिकारी से शिकायत की। बताया कि एक बार में अंगूठा लगता है दूसरी बार एक्सेप्ट नहीं हो रहा। ऐसे में ग्राहक हमसे विवाद करते हैं जबकि यह सर्वर की दिक्कतें हैं।
राशन दुकान संचालक त्रिलोकचंद शाह ने बताया कि राशन वितरण के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 50 ग्राहकों को भी राशन वितरण नहीं कर पा रहे हैं। दो दो बार अंगूठा लगाकर राशन देना है। एक बार पैसा लेकर अनाज देना है। दूसरी बिना बिना पैसे के अंगूठा लगवाकर राशन देना है। ऐसे में काफी परेशानी आ रही है। राशन दुकान संचालकों ने कहा-शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में यह समस्या 4 नवंबर से अब तक लगातार बनी हुई है। ग्राहक अभद्र व्यवहार भी कर रहे हैं। इसके अलावा विक्रेताओं को कमीशन नहीं मिलने की भी शिकायत की गई।
सर्वर नहीं चलने से विवाद
राशन दुकान संचालक आशीष भगत ने बताया नई व्यवस्था के तहत दो बार अंगूठा लगवाना पड़ रहा है। दुकानदारों ने कहा केंद्र सरकार से फ्री अनाज मिलता है जबकि राज्य सरकार की ओर से एक रूपए प्रति किलो में अनाज मिलता है, लेकिन दूसरी बार अंगूठा नहीं लगने से परेशानी आ रही है। सर्वर डाउन होने से यह स्थिति बन रही है।
Source link




