बदले मौसम के तेवर: सुबह ढाई घंटे छाई रही घनी धुंध, पारा 13.20 पहुंचा, यह सीजन में सबसे कम

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Dense Fog Prevailed For Two And A Half Hours In The Morning, Mercury Reached 13.20, It Is The Lowest In The Season

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
एयरपोर्ट रोड - Dainik Bhaskar

एयरपोर्ट रोड

नवंबर का पहला पखवाड़ा बीतने के साथ ही मौसम के तेवर में भी बदलाव हुआ। मंगलवार सुबह 6:30 बजे से सुबह 9:00 बजे तक शहर में घनी धुंध छाई रही। इस दौरान विजिबिलिटी घटकर आधी से भी कम हो गई थी। रात के तापमान में 48 घंटे बाद 0.4 डिग्री की गिरावट हुई।

पारा 13.2 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सीजन में यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। दिन का तापमान 30.3 डिग्री रहा। सोमवार के मुकाबले इसमें 0.5 डिग्री बढ़ोतरी हुई है।

यह संयोग भी…

नवंबर की शुरुआत के पहले दिन न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा था। पहला पखवाड़ा बीतने के पहले तक यह सीजन में सबसे कम था। पखवाड़े के आखिरी दिन न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जो सीजन में सबसे कम रहा।

तापमान कम होने की वजह…

मौसम विशेषज्ञ पीके साहा ने बताया कि देश के उत्तरी इलाकों से आ रही सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट हुई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button