नाबालिग लड़की की हत्या में खुलासा: मोहल्ले के 2 युवक करते थे परेशान, यह बात किसी को नहीं बताए, इसलिए घोंट दिया गला

[ad_1]

बुरहानपुर3 घंटे पहले

आजाद वार्ड में 11 नवंबर को 15 साल की किशोरी की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को इसका खुलासा कर दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले उसी के मोहल्ले के निकले, जहां युवती कामकाज करने के लिए आना-जाना करती थी। इस दौरान दोनों युवक उसे परेशान करते थे। यह बात परिजन को बताने की बात कहने पर दोनों युवकों ने उसकी गला घोंटकर हत्या की साजिश रची।

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया- आरोपियों द्वारा युवती पर गलत निगाह रखने की बात का खुलासा होने पर होने वाली बदनामी के डर से हत्या की गई। आजाद वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने 11 नवंबर की रात गणपति नाका थाने में अपनी बालिका की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। वह शाम 6 बजे से लापता थी। दूसरे दिन सुबह उसका शव पास ही स्थित हजरत जलालउद्दीन बाबा की दरगाह परिसर में मिला था। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतिका का शव और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शुरुआती निरीक्षण करने पर मृतिका की मौत असामान्य परिस्थतियों में होने और उसके साथ किसी तरह की घटना की आशंका पर थाना गणपति नाका थाने में हत्या का केस दर्ज कर जांच में लिया गया था।

जानिए कैसे हुआ हत्या का खुलासा- 1 आरोपी पहले ही दिन पुलिस को भटका रहा था, तभी हो गया था शक

पुलिस ने दो आरोपियों इशाक उर्फ बाबा पिता इस्माइल उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 23 आजाद वार्ड और सत्तार पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 30 साल निवासी वार्ड नंबर 23 आजाद वार्ड को पकड़ा। दोनों मजदूरी करते हैं। इसमें से एक आरोपी इशाक जब किशोरी की लाश मिली थी तब पुलिस के सामने मौजूद था। जबकि दूसरा काम पर चला गया था। आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। वह कह रहा था कि यहां कुछ नहीं है सामने वाले घर में हो सकता है। पुलिस को तभी उस पर शक हो गया था कि वह इस बात पर इतना जोर क्यों दे रहा है। पुलिस ने उस पर नजर रखी। बाद में पता चला इशाक और सत्तार के यहां ही किशोर झाडू पौछे का काम करती थी, लेकिन अपने रिश्तेदार के यहां अहमदाबाद गई हुई थी। 11 नवंबर को वह बुरहानपुुर आने वाली थी। इससे पहले 10 नवंबर को दोनों ने मिलकर हत्या की प्लानिंग कर ली थी। खास बात यह है कि घटना स्थल पर भी डॉग स्कवायड जाकर रूका था।

1 आरोपी रिश्ते में चाचा

आरोपी सत्तार रिश्ते में मृतिका किशोरी का चाचा भी लगता है। किशोरी के पिता भी गरीब परिवार से हैं और बेटी काम के लिए आरोपियों के यहां जाया करती थी। 11 नवंबर को जब वह वापस आई तब आरोपियों ने उसे घर पर बुलाया था।

आरोपियों से कहा था पिता को बताउंगी

दोनों युवक किशोरी के साथ छेड़खानी करते थे। यह बात उसने खुद के माता पिता और आरोपियों माता, पिता को बताने की बात कही थी। दोनों आरोपियों के घर भी आसापास हैं। एक तरफ सत्तार दूसरी तरफ इशाक रहता है। सत्तार की शादी हो गई है जबकि इशाक की नहीं हुई है। दोनों को ही इस बात का डर सता रहा था कि अगर किशोरी ने परिजन को यह बात बताई तो क्या होगा। इसलिए उन्होंने हत्या की प्लानिंग बनाई।

ऐसे छिपाए साक्ष्य

आरोपियों ने 11 नवंबर को किशोरी को अपने घर पर काम के बहाने बुलाया और घर की तीसरी मंजिल पर ले जाकर दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। शव तीसरी मंजिल पर ही जीने के पास रख दिया। देर रात करीब 3-4 बजे के बाद उन्होंने शव को पास ही एक दरगाह परिसर में फेंक दिया। जब किशोरी की लाश मिली तो उसकी नाक कटी हुई थी, लेकिन पुलिस जांच में पाया गया कि किसी जानवरी ने नाक को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि हत्या की वारदात को अंजाम देने पर भी युवती की नाक से खून बह निकला था। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा आरोपियों को राउंड अप कर लिया गया है। उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button