Chhattisgarh

JAGDALPUR : खेल हमारे जीवन में अनुशासन व शारीरिक मानसिक विकास में सहायक : रेखचंद जैन

जगदलपुर, 15 अक्टूबर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश की दूरगामी सोच से आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिक्षा के साथ साथ खेल में भी नये आयाम गढ़ रहा है। खेल से हमारे जीवन में अनुशासन के साथ साथ जीवन जीने की कला को भी निखारता है। खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होता है हमारी सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप खेल विकास प्राधिकरण के माध्यम से खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आज हमारे पास विश्व स्तरीय खेल मैदान उपलब्ध हैं,उन्होंने कहा कि हार से कभी निराश ना हों हार जीत से उपर उठकर खेल खेलें जीत हार जीवन का अभिन्न अंग है।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव पार्षद सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय, एस नीला सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आस्था राजपूत, सहायक संचालक डीपी पटेल, डॉ. उषा शुक्ला, गजेन्द्र पानीग्राही, नीलाभ सिंह ठाकुर, राजेश गुप्ता, जी शिवा रेड्डी, लक्ष्मीनाथ गडनिया, दीपक मौर्य, अफजल अलि, अशोक पाण्डे, हरिराम वेदव्यास, बालमुकुंद गागड़ा, विदेशी नाग, संतोष सिंह, चक्रपाणी रथ समेत आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button