मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर संघ की साधारण सभा संपन्न: निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी, अध्यक्ष बनें सत्यनारायण शर्मा, पढ़िए, किसे क्या मिली जिम्मेदारी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Neemuch
  • Officer Elected Unopposed, Satyanarayan Sharma Became President, Read Who Got What Responsibility

नीमचएक घंटा पहले

मंगलवार को स्थानीय लायन डेन सभागार में मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ कि साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारी चुने गए। प्रांतीय अध्यक्ष एमपी सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 2 माह पूर्व मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ का गठन किया गया है। जिसके बाद से लगभग 20 जिलों में संगठन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

संगठन के माध्यम से पुलिस पेंशनर को आ रही समस्याओं का निराकरण करना सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करना पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण और मांगों को शासन से मनवाने के अतिरिक्त संघ के माध्यम से शिविर का आयोजन करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। जिसको लेकर हर जिले में कार्यकारिणी का गठन किया। आज इसी कड़ी में नीमच में भी मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। जिसमें अध्यक्ष के रूप में सत्यनारायण शर्मा, उपाध्यक्ष के रूप में श्याम पाल सिंह भदोरिया और थानमल चौहान, सचिव मांगीलाल पवार, सह-सचिव शिवशंकर चौहान, कोषाध्यक्ष कृष्ण राव पवार व संरक्षक छत्रपाल परिहार को चुना।

साधारण सभा एवं निर्विरोध चुनाव की प्रक्रिया प्रांतीय अध्यक्ष एमपी परिहार मंदसौर के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। इस दौरान मंच पर छत्रपाल सिंह परिहार आरपी मिश्रा, राम सिंह सत्यनारायण मंचासीन थे। वहीं साधारण सभा और चुनाव प्रक्रिया के दौरान विजय सिंह तोमर, जमनाशंकर शर्मा, बाल किशन शिंदे, अर्जुन सिंह जादौन, श्यामलाल शर्मा, बद्री प्रसाद सहित मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ के सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button