बाल दिवस पर पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि: कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले- देश को बनाने में पूर्व PM का योगदान अवस्मरणीय

[ad_1]

श्योपुर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्योपुर में सोमवार को बाल दिवस मनाया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने शहर के गांधी पार्क पर पहुंचकर पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान ने कहा है कि देश को बनाने में पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान अवस्मरणीय है। वह बच्चों को बहुत स्नेह करते थे, इसलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है।

जिलाध्यक्ष चौहान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में भाजपा सरकार चलाने वाले प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को हर बात के लिए कोसते हैं, जबकि नेहरूजी ने आजादी दिलाने के लिए 10 साल से ज्यादा जेल काटी थी। आजादी के बाद आर्थिक कमजोर भारत को विकास के पथ पर लाने, सेनाओं की मजबूती, स्वास्थ्य, शिक्षा, टेक्नोलोजी, किसानों की बेहतरी को बढ़ाने में नेहरू का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

देश को एक रखने में दी कुर्बानी

इस मौके पर प्रदेश महासचिव योगेश जाट ने कहा कि नेहरू ने हर धर्म का सम्मान कर एक नए भारत की कल्पना उस समय ही साकार कर दी। कांग्रेस उपाध्यक्ष शौकत उल्ला खान ने कहा कि नेहरू के खानदान ने देश को बनाने और एक रखने में अपनी कुर्बानी दी हैं। वरिष्ठ नेता युवराज मीणा ने कहा की नेहरू ने हमारी चंबल नहर सहित गांधीसागर बांध निर्माण व शिक्षा के लिए ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय सहित कई कॉलेज की मंजूरी दी ये उनकी आधुनिक सोच दर्शाती है।

ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा को वरिष्ठ नेता छोटेलाल सेमरिया, प्रहलाद सैन, संजू कुशवाह, रामकुमार उमरिया, बाबू पठान, मुस्तफा दाऊदी, विपिन गर्ग, मांगीलाल फ़ौजी, पार्षद लक्ष्मी शिवहरे, सुमेर जाटव, प्रदीप जाट प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर वाल्मिक , रज्जाक खान, इमरान खान, ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम संचालन कांग्रेस उपाध्यक्ष अनवर बालापुरी, आभार ब्रजेश अहिरवार ने किया। इस मौके पर समीम खान, पार्षद सलाउद्दीन भूरा, सखावत खान, जगदीश जागा, रविंद्र जाट, वहीद खान, सहित कई कांग्रेस मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button