मासूम बेटियों के दरिंदों काे भाजपा दे रही शह: खंडवा में विभा पटेल का बयान, कहा- वो महिलाओं को बेवकूफ बनाकर संगठन में रखते

[ad_1]
खंडवा5 घंटे पहले
गांधी भवन में कांग्रेस महिला मोर्चा की बैठक।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस का महिला मोर्चा भी मैदान में उतार आया है। खंडवा पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि, मासूम बेटियों से दुष्कर्म के मामले हो या महिला अपराध, इनमें मध्यप्रदेश नंबर वन बना हुआ है। अखबारों के पन्ने इन्हीं खबरों से भरे हुए रहते है। भाजपा ऐसे लोगों को शह दे रही, जो आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। इसलिए अपराध करने वाले बेखौफ हो रहे हैं।
खंडवा के जिला कांग्रेस कार्यालय (गांधी भवन) में महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने कहा, देश को एकसूत्र में पिरोने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरु की। लोग जुड़ते गए और कारवां बढ़ता जा रहा है। निमाड़ में यात्रा की अगुवाई महिला कांग्रेस द्वारा की जाएगी। यात्रा के आगे-आगे महिला मोर्चा के पदाधिकारी रहेंगे। ध्वजारोहण आदि कार्यक्रमों में मुख्य भागीदारी रहेगी। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तबसे महिला अपराध बढ़े हैं। प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों से महिला अपराधों की खबरें आ रहीं हैं। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना तिवारी, हेमलता पालीवाल, मोनिका मांढरे आदि उपस्थित थी।
महिलाओं को बेवकूफ बनाकर संगठन में रखते
भाजपा के महिला मोर्चा के सामने कांग्रेस का महिला मोर्चा कमजोर है, मीडिया के इस सवाल पर विभा पटेल ने कहा कि वाे लोग महिलाओं को बेवकूफ बनाकर अपने संगठन में रखते है। जिस भाजपा महिला मोर्चा की आप बात कर रहे है उन्हीं की सरकार महिलाओं पर हो रहे अपराधों को रोक नहीं पा रहे है। कांग्रेस ने महिला आरक्षण कानून पर बात की। लेकिन भाजपा सरकार ने उसे लागू नहीं किया। पटेल ने भारत जोड़ो यात्रा पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कृषि मंत्री कमल पटेल के दिए बयानों पर भी जवाब दिया।
Source link