भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष का बालाघाट आगमन: माया नरोलिया बोलीं- हिंदू संस्कृति और कर्मकांड बचाने में ब्राम्हणों का विशेष योगदान

[ad_1]
बालाघाट41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बालाघाट के प्रथम प्रवास पर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया का बालाघाट आगमन पर पारिवारिक माहौल में सर्व ब्राम्हण समाज जिलाध्यक्ष राजेश पाठक और सामाजिक लोगों ने अभिनंदन और स्वागत किया।सामाजिक बंधु अजीत तिवारी के निवास स्थान पर आयोजित इस अभिनंदन एवं स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया नरोलिया, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष रेखा बिसेन, मौसम हरिनखेड़े, पार्षद भारती पारधी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमा वाधवानी, सहित अन्य उपस्थित थे।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो से स्वागत और अभिनंदन करते हुए राजेश पाठक ने कहा कि हम हद्रय की गहराइयों से आपका स्वागत कर स्वयं कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व आपकी बेटी से मिलने और उनकी टीम का स्वागत करने का अवसर मिला था। जिनमें आपके संस्कार प्रस्फुटित हो रहे थे। ब्राम्हण समाज और हम पर आपका आशीर्वाद बना रहे। भविष्य में आपके आगमन पर बहनों के साथ मिलकर स्वागत का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया ने कहा कि पारिवारिक माहौल में सर्व ब्राम्हण समाज के आत्मीय अभिनंदन के प्रति वह ह्रद्रय की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित करती है। हिन्दु धर्म और संस्कृति में हम ब्राम्हणों को पूजते है उनका सम्मान करते है। क्योंकि ब्राम्हण, हिन्दु संस्कृति के वो अंग है, जिनका हिंदू संस्कृति और कर्मकांड को बचाने में विशेष योगदान रहता है।
Source link