उज्जैन में स्कूल का समय बदला: 14 नव से प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच लगेंगे सभी स्कूल

[ad_1]
5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

उज्जैन कलेक्टर ने तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय अशासकीय सीबीएसई/ आईसीएसई/ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक लगने वाली कक्षाओं का समय प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया। आदेश आगामी 14 नव से 31 जनवरी 2023 तक मान्य होगा।
उज्जैन जिले में बीते दो दिनों से रात में लगातार गिर रहे पारे को लेकर स्कूली बच्चो को स्कूल के समय में राहत मिली है। कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी करते हुए सरकारी और निजी स्कूलों जिसमें सीबीएसई/ आईसीएसई/ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों का समय बदलकर प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच कर दिया है। आगामी 14 नव से 31 दिस तक सभी स्कूल नए टाइम टेबल से ही संचालित किए जा सकेंगे।उज्जैन में अभी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास चल रहा है वही अधिकतम 31 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। लेकिन आगामी दिनों में ठण्ड के बढ़ने की आशंका के चलते जिले के स्कूलों का समय अभी से परिवर्तन कर दिया गया है।
Source link