3 दिनों तक घर नहीं आएंगे कचरा वाहन: शाजापुर नगर पालिका कचरा वाहनों का मेंटेनेंस करवा रही

[ad_1]
शाजापुर (उज्जैन)18 मिनट पहले
शाजापुर में नगर पालिका कचरा संग्रहण वाहनों की रिपेयरिंग करा रही है। जिसके चलते 3 दिनों तक अब वाहनों के माध्यम से कचरा संग्रहण नहीं किया जाएगा।
नगर पालिका ने इसके लिए पूरे शहर में मुनादी करा दी। शहरवासियों से नगर पालिका अध्यक्ष ने अपील भी की है कि 3 दिनों तक कचरे का विशेष ध्यान रखें और सुबह सफाई कर्मी की गाड़ी में कचरा डाल दें। नगर में कुल 18 कचरा संग्रहण वाहन है, जिनके माध्यम से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण किया जाता है। अभी तक नगर पालिका में यह कार्य ठेकेदार के द्वारा संचालित किया जा रहा था। ठेकेदार के माध्यम से कचरा संग्रहण वाहन शहर में चलाए जा रहे थे लेकिन ठेकेदार ने इन वाहनों का सही ढंग से मेंटेनेंस नहीं किया और शहर में केवल तीन से चार वाहनों से ही चल रहे थे। नगर पालिका परिषद में उक्त ठेकेदार का ठेका निरस्त करते हुए दूसरे ठेकेदार को कचरा संग्रहण का कार्य दिए जाने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
स्वच्छता समिति के अध्यक्ष दुष्यंत सोनी ने बताया कि 3 दिनों तक वाहन नहीं चलेंगे। इन वाहनों का मेंटेनेंस किया जा रहा है उसके बाद फिर से यह वाहन सड़कों पर दौड़कर कचरा संग्रहण का कार्य करेंगे।
Source link