चलती गाड़ी को गिराकर रोका, घटना CCTV में कैद: रेस्टोरेंट में कहासुनी, दोस्तों को बुलाकर पीटा

[ad_1]

इंदौर17 मिनट पहले

इंदौर के विजयनगर इलाके के एक रेस्टोंरेट के दो कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। एक कर्मचारी ने रात में अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे कर्मचारी पर घर जाते समय हमला कर दिया। पीड़ित मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा। जहां उसने सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं।

मेट्रो टॉवर के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले दो कर्मचारियों में विवाद सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें एक कर्मचारी पर दूसरा अपने साथियों के साथ हमला कर रहा है। बताया जाता है कि रेस्टोरेंट में निहाल कुमार निवासी नेहरूनगर केशियर का काम करता है। यहां हाउस कीपिंग का काम करने वाले विशाल निवासी गुना से काम की बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। मामला हाथापाई तक पहुंचा। लेकिन रेस्टोंरेट संचालक ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया।

नौकरी छोड़कर गया और कर दिया हमला
इसके बाद विशाल रेस्टोरेंट से नौकरी छोड़कर चला गया। मेट्रो टॉवर से कुछ दूरी पर जाकर वह खड़ा हो गया। उसने अपने कुछ साथियों को यहां बुला लिया। इसके बाद चलती एक्टिवा पर लात मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उसके साथियों ने मारपीट की। वह डर के चलते गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गया। निहाल यहां से सीधे थाने पहुंचा।

रेस्टोरेंट नहीं पहुंचा तो निकाले फुटेज
इसके बाद निहाल डर के चलते दो दिन तक रेस्टोरेंट नहीं पहुंचा। गुरूवार को रेस्टोरेंट के मालिक ने उसे कॉल किया। उसने मारपीट की बात बताई। तब रेस्टोरेंट मालिक ने मेट्रो टॉवर के सीसीटीवी फुटेज चैक किए। जिसमें विशाल और उसके साथी मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। रात में निहाल विजयनगर थाने मामले की शिकायत लेकर पहुंचा था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link