दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार: पीड़ित के बयान के बाद बढ़ाई थी रेप की धारा, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Tikamgarh
  • After The Statement Of The Victim, The Section Of Rape Was Increased, The Police Caught The Accused Within 24 Hours And Presented Him In The Court

टीकमगढ़4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के कुड़ीला थाना क्षेत्र में हुए दुराचार के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार रात थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवती के बयान दर्ज किए थे। जिसमें पीड़ित ने दुष्कर्म होने की बात पुलिस को बताई थी। घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि 5 नवंबर की रात पीड़ित युवती को परिजन थाने लेकर आए थे। उन्होंने गांव के भोले राजपूत पर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर धारा 323, 324, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। साथ ही पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बुधवार को युवती के परिजनों ने दुराचार की सूचना दी। जानकारी लगते ही अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने अपने साथ दुराचार होना बताया। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 365, 376 आईपीसी का इजाफा किया गया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीमें गठित की गई। आज आरोपी भोले चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

शर्म के कारण नहीं बताई दुराचार की घटना

लड़की के बड़े भाई ने बताया कि शर्म के कारण मेरी बहन ने पहले दुराचार की घटना नहीं बताई थी। बाद में उसने मां को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद आज थाना पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई।

युवती के साथ दिखाई हैवानियत

पीड़ित युवती के साथ आरोपी भोले राजपूत ने बुरी तरह मारपीट भी की है। जिसके चलते लड़की के शरीर में जगह-जगह गंभीर चोट के निशान हैं। अस्पताल में भर्ती पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसका सेल दीवार से मार दिया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई थी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button