खत्म हुआ साल का आखिरी चंन्द्र ग्रहण: रात के समय तक मंदिरों के कपाट रहे बंद, जगह-जगह मंदिरों के बाहर हुए भजन कीर्तन

[ad_1]
अशोकनगर23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इस बार साल का आखिरी चंन्द्र ग्रहण समाप्त हो गया। इस चंद्र ग्रहण के दौरान सुबह के समय से ही सूतक लगा हुआ था जिसकी वजह से मंदिरों के कपाट बंद थे शाम के समय जैसे ही चंन्द्र ग्रहण शुरू हुआ तो जगह-जगह मंदिरों पर महिला एवं पुरूषों के द्वारा भजन कीर्तन किए। रात के समय तक मंदिरों के कपाट भी बंद रहे। जैसे कि चंद्र ग्रहण समाप्त हुआ तो इसके बाद सभी मंदिरों में गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण किया और उसके बाद पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है।
तालाब के पास जाकर देखा चंद्रग्रहण
अशोकनगर की तुलसी सरोवर तालाब के पास चंद्र ग्रहण के समय काफी संख्या में लोगों की भीड़ भाड़ रही और उन्होंने साल का आखिरी चंद्र-ग्रहण देखा । अंधेरा होने के समय तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे इसके बाद अपने अपने घरों के लिए चले गए। यह नजारा हालांकि काफी समय तक दिखाई दिया।
Source link