वीएचपी ने शुरू किया हितचिंतक अभियान: 6 से 20 नवंबर तक चलेगा अभियान, माधवगंज कांच मंदिर से की शुरूआत

[ad_1]
विदिशा8 घंटे पहले
विदिशा में विश्व हिंदू परिषद ने हितचिंतक अभियान की शुरुआत की। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के साथ विदिशा जिले और रायसेन जिले का अभियान शुरू किया। यह अभियान 6 से 20 नवंबर तक चलाया जाएगा।
हर 3 साल में होता है अभियान
विश्व हिंदू परिषद हर 3 साल में हितचिंतक अभियान चलाता है। इस अभियान को सदस्यता अभियान भी कहा जाता है। इस अभियान में हिन्दू समाज के लोगों को राष्ट्रहित में काम करने के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ ही विश्व हिन्दू परिषद का चिंतक बनने की अपील की जाती है।
इस अभियान माधवगंज कांच मंदिर पर अभियान की शुरुआत शिव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की गई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश पदाधिकारी राजेश तिवारी, जिला पदाधिकारी मलखान सिंह, चंद्रभान सिंह बघेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक लाख हितचिंतक बनाने का लक्ष्य
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश पदाधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि विदिशा विभाग के 29 प्रखंडों के 394 खंडों और 2840 और गांवों के साथ सभी मौहल्लों हर परिवार को 1 लाख हितचिंतक बनाने का लक्ष्य विदिशा विभाग को दिया गया है। अभियान 6 नवंबर से 20 नवंबर तक चलाया जाएगा।
इस हितचिंतक अभियान के तहत हिन्दू समाज के हित में काम करने की इच्छा रखने वाले लोग को परिषद के चिंतक बन सकते है। वीएचपी ने कहा कि हम सभी से अपील करते है कि हर हिन्दू घर से एक विश्व हिन्दू परिषद का चिंतक बने राष्ट्र की गौ माता, साधु-संतो और मंदिरों की रक्षा के लिए आगे आए। बता दें कि यह अभियान गांव-गांव में सदस्यता अभियान की चलाया जाएगा।
Source link